रिपोर्ट: प्रकाश सिंह
करनैलगंज (गोंडा)। विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज में विकास की रफ्तार ने नया इतिहास रच दिया है। माननीय विधायक अजय सिंह के सशक्त नेतृत्व और सतत प्रयासों से क्षेत्र में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर अभूतपूर्व कार्य शुरू हुए हैं। बीते मात्र एक महीने के भीतर 300 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिलना करनैलगंज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
यह विकास केवल बजट के आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान है, जिनसे क्षेत्र की जनता लंबे समय से जूझ रही थी। आजादी के बाद पहली बार कई ऐसे मार्गों का चौड़ीकरण हो रहा है, जो अब तक संकरी, जर्जर और उपेक्षित स्थिति में थे।
पहली बार बदलेगा इन मार्गों का स्वरूप
जिन रास्तों पर कभी कच्ची सड़कें और पगडंडियां हुआ करती थीं, वहां अब आधुनिक, मजबूत और चौड़ी सड़कों का निर्माण होगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी सिमटेगी और विकास की मुख्यधारा तक पहुंच आसान होगी।

करोड़ों की लागत से स्वीकृत प्रमुख सड़क परियोजनाएं
चचरी–शाहपुर–भभुवा मार्ग – ₹80 करोड़
तालेपुरवा–धर्मनगर मार्ग – ₹40 करोड़
परसपुर–पसका–बालपुर मार्ग – ₹79 करोड़
डोमाकल्पी–सुभागपुर मार्ग – ₹14 करोड़
धौरहरा–शाहपुर–उत्तरी भवानी मार्ग – ₹61 करोड़
परसपुर बाईपास – ₹20 करोड़
चरसड़ी–बहुवन–देवीगंज मार्ग – ₹20 करोड़
इन सभी मार्गों का चौड़ीकरण आजादी के बाद पहली बार किया जा रहा है, जो करनैलगंज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
विकास का दूरगामी प्रभाव
विशेषज्ञों के अनुसार, एक बार सड़क चौड़ीकरण होने के बाद वही मार्ग अगले 25 से 30 वर्षों तक क्षेत्र की जीवनरेखा बन जाता है। बेहतर सड़कें न केवल यातायात को सुगम बनाएंगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि उत्पादों की ढुलाई और स्थानीय व्यापार को भी नया आयाम देंगी।

जनता में दिखा उत्साह
स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने कम समय में इतने बड़े स्तर पर सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। क्षेत्रवासियों का मानना है कि विधायक अजय सिंह ने करनैलगंज को दीर्घकालीन विकास मॉडल दिया है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियां भी उठाएंगी।
विधायक अजय सिंह का स्पष्ट विज़न
विधायक अजय सिंह ने कहा कि करनैलगंज का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बेहतर कनेक्टिविटी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में क्षेत्र को और भी बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।
करनैलगंज में शुरू हुआ यह विकास का महायज्ञ केवल शुरुआत है। 300 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाएं क्षेत्र की दशकों पुरानी मांगों को पूरा कर रही हैं और यह स्पष्ट संकेत देती हैं कि आने वाले वर्षों में करनैलगंज विकास की नई ऊंचाइयों को छूने वाला है।



