Gonda: ईद-उल-फितर की नमाज़ को सकुशल संपन्न कराने सड़क पर उतरे गोंडा पुलिस अधीक्षक

Gonda: पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व पर्याप्त पुलिस बल के साथ ईद-उल-फितर त्योहार के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील/पैदल गस्त कर नमाज़ को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न गया गया।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जनपद शहर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदो/इदगाहों आदि स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण कर धर्मगुरूओं, नमाजियों, आमजन एवं राहगीरों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया और आपसी भाई-चारा के साथ सौहार्दपूर्ण त्योहारों को मनाने की अपील की गयी । पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाली मस्जिदों व ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर ईद की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया तथा ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया की ड्यूटी पर सतर्क दृष्टि रखते हुए ईद की त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करायी जाए।

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया । संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल का समुचित व्यवस्थापन, डॉग स्कॉयड, स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा नजर रखी जा रही है, सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिस की संयुक्त टीमों को लगाया गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, जुलूस के मार्गो पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही साथ सभी से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार के आपसी सौहार्द खराब करने वाले वीडियो पोस्ट/शेयर करने से बचे, सोशल मीडिया मानिटरिंग सेन्टर की स्पेशल टीम द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म (ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप आदि) की निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट/शेयर करने वालों के विरुद्ध गोंडा पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक को0नगर सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top