Lucknow: राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत गुट की सदस्यता लेंगी कामिनी शर्मा

Lucknow:  क्रांतिकारी राम किशोर शर्मा की कुल वधू कामिनी शर्मा आठ अप्रैल को लेंगी राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत गुट की सदस्यता।

कौन हैं कामिनी शर्मा

कामिनी शर्मा का जन्म बाराबंकी जिले के नसीपुर गांव में हुआ। बचपन से ही उन्होंने घर में राजनैतिक माहौल देखा। आपातकाल के दौरान उनके घर में जार्ज फर्नांडीज सहित कई बड़े नेताओं ने पनाह ली। कामिनी की शादी कानपुर के क्रांतिकारी राम किशोर शर्मा के परिवार में हुई। कामिनी का ससुराल पक्ष भी राजनीति में दखल रखता है। चाचा ससुर हरि किशोर जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय रहे और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया। कामिनी वरिष्ठ पत्रकार आशीष शर्मा ऋषि की मां हैं।

कामिनी स्वयं समाजसेवा में सक्रिय हैं। निर्धन परिवारों को मदद और उनके बच्चों की शिक्षा व विवाह में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। अब देखना होगा कि कामिनी सक्रिय राजनीति में कितना सफल होती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top