उत्तर प्रदेश : लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक निदेशक, फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी, प्रिंसिपल, रीडर और लेक्चरर के 50 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
-
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 8 मई 2025
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जून 2025
-
फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि: 16 जून 2025
-
हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2025
आवेदन शुल्क
-
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: ₹105
-
एससी/एसटी: ₹65
-
दिव्यांग (पीएच): ₹25
पात्रता मानदंड
-
शैक्षिक योग्यता: संबंधित पद के अनुसार स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री अनिवार्य है।
-
आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40-50 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।
-
अनुभव: कुछ पदों के लिए अनुभव की आवश्यकता होगी।
चयन प्रक्रिया
-
लिखित परीक्षा और साक्षात्कार: चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार या दोनों शामिल हो सकते हैं।
-
मेरिट लिस्ट: परीक्षा और मेरिट सूची आयोग की अनुसूची के अनुसार जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
-
यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
“Apply Online” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती पर क्लिक करें।
-
नया रजिस्ट्रेशन करें और नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-मित्र पोर्टल से करें।
-
पूरी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
-
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
-
सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण निर्देश
-
आवेदन पत्र में सही जानकारी भरें, किसी भी गलत जानकारी पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
-
निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
-
परीक्षा और मेरिट सूची की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।



