गोंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती और चोरी में संलिप्त शातिर डकैत आरिफ गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास उजागर

उत्तर प्रदेश : के गोंडा जिले में थाना कौडिया पुलिस ने डकैती और चोरी की घटना में संलिप्त शातिर डकैत आरिफ पुत्र अकरम खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2,000/- रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी को उसके घर ग्राम चुंटीपुर मौजा बिरवा थाना कौडिया से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

घटना की शुरुआत 15 मार्च 2025 को हुई, जब वादी श्री रामगोपाल पुत्र बैजनाथ ने थाना कौडिया में लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 4/5 मार्च 2025 की रात तीन अज्ञात लोग उनके घर में सीढ़ी लगाकर घुसे और तमंचा व डंडा लेकर परिवार को डराया-धमकाया। इस दौरान उन्होंने घर में रखी ज्वैलरी और नगदी लूट ली।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना कौडिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरिफ का नाम प्रकाश में आया, जिसे 19 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तार टीम

गोंडा पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना कौडिया पुलिस ने यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  • उ0नि0 सुनील कुमार सिंह

  • का0 नीरज सिंह

  • का0 इन्द कुमार यादव

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी आरिफ पुत्र अकरम खान पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है, जिनमें शामिल हैं:

  1. मु0अ0सं0 416/22: धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कटराबाजार, जनपद गोंडा।

  2. मु0अ0सं0 133/21: धारा 379, 411 आईपीसी, थाना कर्नलगंज, जनपद गोंडा।

  3. मु0अ0सं0 63/22: धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट, थाना कौडिया, जनपद गोंडा।

  4. मु0अ0सं0 108/20: धारा 3/5(ए,बी) गौ हत्या व 379 आईपीसी, थाना कौडिया, जनपद गोंडा।

  5. मु0अ0सं0 112/20: धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कौडिया, जनपद गोंडा।

  6. मु0अ0सं0 213/18: धारा 352, 436, 504, 506 आईपीसी, थाना कौडिया, जनपद गोंडा।

  7. मु0अ0सं0 278/20: धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना खरगूपुर, जनपद गोंडा।

  8. मु0अ0सं0 340/23: धारा 379, 411, 413 आईपीसी, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, अपराधियों में हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है। गोंडा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top