लखनऊः मॉर्निंग वॉक से घर लौटने पर मेडिकल संचालक की मौत, 4 दिनों पहले ही छोटे भाई ने किया था दम तोड़

लखनऊ: बंथरा स्थित सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को स्तब्ध किया है। मॉर्निंग वॉक से घर लौटने पर मेडिकल स्टोरा संचालक मोनू सिंह की मौत हो गई। यह घटना उनके छोटे भाई अभिषेक सिंह उर्फ पवन की मौत के मात्र चार दिनों बाद घटी, जो पहले ही दिल का दौरा पड़ने से असमय दुनिया छोड़ गए थे।


भाई की मौत ने दिया गहरा आघात

बताया जा रहा है कि 4 दिनों पहले अभिषेक सिंह (पवन) की सरोजनी नगर तहसील परिसर में ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। उनके असमय निधन ने उनके बड़े भाई मोनू सिंह पर गहरा असर किया था, जिसके बाद से ही मोनू तनाव और शोक में थे।


आज घर लौटने पर हुआ हादसा

गुरुवार की सुबह मोनू ने रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक किया। घर लौटने पर उन्होंने अस्वस्थ होने की शिकायत की, जिसके बाद उनके परिजन ने उन्हें संभाला, लेकिन तभी उनके स्वास्थ्य ने साथ छोड़ दिया और उन्होंने घर पर ही अंतिम सांसें ले लीं।


परिवार पर टूटा दूसरा पहाड़

चंद दिनों में ही एक ही परिवार ने दो युवा पुत्र खो दिए, जिसके बाद गांव और रिश्तेदारी शोक में डूब गई है। लोगों ने इस घड़ी में शोक व्यक्त किया और परिजन ने परमेश्वर से आत्माओं की शांति की कामना किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top