गोंडाः पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार (14 जून 2025) को कोतवाली नगर थाने पर जनसुनवाई किया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएँ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा, जिसके बाद उन्होंने सम्बन्धित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया कि शिकायतों का शत-प्रतिशत, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये।
10 शिकायती आवेदन हुए प्राप्त
थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याओं को एक-एक कर सुनने बाद सम्बन्धित अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित किया, जो मौके पर पहुंच कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगी। इस दौरान थाने पर कुल 10 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए, जो मुख्य रूप से राजस्व व पुलिस संबंधी थे।
आदेशः त्वरित निस्तारण किया जाये
गोंडा पुलिस ने आदेश दिया कि राजस्व व पुलिस टीम एक साथ गांव या घटनास्थल पर पहुंचे, लोगों की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाये, ताकि जन सामान्य का पुलिस व राजस्व विभाग पर विश्वास अधिक मजबूत रहे।

राजस्व व पुलिस रहे मौजूद
थाने पर जनसुनवाई के दौरान राजस्व व पुलिस विभाग के सभी सम्बन्धित कार्मचारी मौजूद रहे। साथ ही जनपद भर में सभी राजपत्रित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों व थानों पर समाधान दिवस कार्यक्रम किया, जहां लोगों ने आकर समस्याएँ दर्ज कराईँ, इसका मुख्य लक्ष्य लोगों की समस्याओं का समाधान उनके दरवाज़े पर ही किया जाना था।



