गोंडा में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को किया कुचला, एक की मौत

गोंडाः थाना धानेपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला दिया, जिसके फलस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना गोंडा-उतरौला मार्ग पर अलावल देवरिया गांव के पास घटी, जहां जोवाद पुत्र तौव्वाद, निवासी उज्जैनी कला (सदर तहसील) बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिसके कारण जोवाद गिर गए और उनके ऊपर पहिया चढ़ने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

साथ आया दूसरा शख्स सुरक्षित

चश्मदीदों ने बताया कि जोवाद के साथ बाइक पर दूसरा व्यक्ति भी था, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसने गिरने पर खुद को संभाल लिया और सुरक्षित बच गया।

पुलिस ने किया शव कब्जे में

सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू किया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है, साथ ही परिजन व गांव वाले शोक में हैं।

लोगों ने किया सुरक्षा सुधार की मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मांग किया कि गोंडा-उतरौला मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और गति पर नियंत्रण रखने की व्यवस्था की जाये, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ न घटें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top