गोंडा। नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में जन्मी 11 नवजात बालिकाओं को बेबी केयर किट और कपड़े देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को सम्मान देना और समाज में उनके प्रति सकारात्मक संदेश फैलाना था। […]

