अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश): शादी के चंद दिन पहले जहां एक घर में खुशियों की चहल-पहल होनी थी, वहां मातम और शर्मिंदगी छा गई।
एक चौंकाने वाली घटना में एक महिला अपने ही बेटी के मंगेतर के साथ फरार हो गई है।
घटना अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवती की 16 अप्रैल को शादी तय थी। लेकिन उसकी मां ने उसी युवक के साथ भागकर रिश्तों को ही तार-तार कर दिया।
???? उत्तराखंड में मिली दोनों की लोकेशन, लौटने को तैयार नहीं महिला
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और युवक की लोकेशन उत्तराखंड के रुद्रपुर में मिली है।
महिला ने भी साफ कर दिया है कि वह अब वापस नहीं लौटेगी।
पुलिस मोबाइल सर्विलांस के जरिए दोनों की तलाश में जुटी है।
????⚖️ बेटी का फूटा ग़ुस्सा: अब ऐसी मां से कोई रिश्ता नहीं
इस घटना से बेटी पूरी तरह टूट चुकी है।
उसने कहा है,
“मेरे पिता ने मेहनत से जो जेवर और पैसे मेरी शादी के लिए इकट्ठा किए थे, मां उन्हें भी लेकर चली गई। अब मुझे ऐसी मां नहीं चाहिए। मेरी मां ही मेरी सौतन बन गई।”
बेटी की तबीयत भी इस सदमे के चलते खराब हो गई है, लेकिन उसने साफ कहा है कि वह अपनी मां से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती।
???? शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं, कार्ड तक छप चुके थे
जानकारी के मुताबिक, युवती और युवक के शादी के कार्ड छप चुके थे।
घर में सजावट, बुकिंग्स और तैयारियां लगभग पूरी हो गई थीं।
युवक कपड़े बेचने का काम करता था, वहीं युवती का पिता भी बंगलुरू में यही व्यवसाय करता है।
इसी कड़ी में दोनों परिवारों में रिश्ता तय हुआ था।
???? पुलिस कर रही तलाश, युवक ने कहा- अब मत ढूंढो मुझे
लड़की के घर से जेवर, नकदी लेकर महिला गायब हुई और युवक भी पिता को कॉल करके साफ कह गया —
“अब मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना।”
वहीं, महिला अपने पति से शाम तक कॉल पर बात करती रही, फिर मोबाइल बंद कर लिया।
???? परिजन पहुंचे युवक के घर, वापस मांगा दहेज में दिया पैसा
गुरुवार को लड़की पक्ष के करीब 35 लोग युवक के घर पहुंचे और उनसे अब तक दिए गए दहेज का एक लाख रुपया वापस मांगा।
उन्होंने कहा कि अब इस रिश्ते को खत्म समझा जाए।
❓ पति का सवाल – ऐसा क्यों किया?
महिला के पति ने मीडिया से कहा:
“अब उसे मैं रख नहीं सकता, लेकिन एक बार पूछूंगा जरूर कि ऐसा क्यों किया?”
???? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
इस सास-दामाद प्रेम प्रसंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, और लोग इस अजीब रिश्ते पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



