उत्तर प्रदेश : के अवध क्षेत्र में गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। बिजली गिरने, तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि गेहूं की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गईं।
???? अमेठी में महिला की बिजली गिरने से मौत
जंगल रामनगर इमरती, अमेठी की रहने वाली प्रभावती देवी (65) खेत में काम कर रही थीं, तभी बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
???? सीतापुर में किसान की मौत
बिसवां में हरिश्चंद्र भार्गव (23) पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई, जबकि सकरन क्षेत्र में कच्ची दीवार गिरने से कुसुमा देवी (55) की जान चली गई।
???? गोंडा में किशोर की मौत
मोतीगंज में 14 वर्षीय जैद खान बिजली की तेज आवाज से घबरा गया, जिसके बाद उसके कान से खून निकलने लगा और उसकी मौत हो गई।
???? बाराबंकी में टिनशेड हादसे में मौत
दफेदारपुरवा, देवा कोतवाली में नौमीलाल (45) तेज आंधी के दौरान उड़ते टिनशेड को पकड़ने की कोशिश में घायल हुए और बाद में दम तोड़ दिया।
???? योगी सरकार का रेस्पॉन्स: मुआवजा तुरंत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आपदा पर संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि:
-
24 घंटे के भीतर प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजा ट्रांसफर किया जाए।
-
लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-
फसल क्षति का फिजिकल सर्वे करके रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए।
???? कुछ ही घंटों में मुआवजा
लखीमपुर खीरी के खजुहा गांव में आग लगने से कई बीघा गेहूं जल गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ ही घंटों में मुआवजे का चेक किसानों को वितरित कर दिया।
???? फसल क्षति का सर्वे और बीमा
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि 33% से अधिक क्षति वाली फसलों पर तत्काल मुआवजा दिया जाए। साथ ही, बीमा कंपनियों और राजस्व विभाग द्वारा भी सहायता दी जाएगी।
???? जनता से अपील
राहत विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि:
-
अति आवश्यक काम होने पर ही घर से निकलें।
-
खुले स्थानों से बचें।
-
तेज हवा और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें।



