गोंडा सर्राफा दुकान चोरी कांड का खुलासा: 3.5 किलो चांदी, सोने के जेवर और कार बरामद, नेपाल में बेचता था गिरोह!

उत्तर प्रदेश: के गोंडा जिले में 13 फरवरी की रात हुई सनसनीखेज सर्राफा दुकान चोरी का आखिरकार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वजीरगंज कस्बे में स्थित एक प्रतिष्ठित सर्राफा दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 किलो 572 ग्राम चांदी, सोने के आभूषण, 21,450 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

यह पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां विकास सोनी की सर्राफा दुकान को निशाना बनाते हुए आरोपियों ने गैस कटर से दरवाजा काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी और व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला था।


????️‍♂️ कैसे हुआ खुलासा?

वजीरगंज पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस टीमों को लगाया। गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों—रामकृपाल चौहान, जगदंबा चौहान और विवेक कुमार उर्फ बच्चन—को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी का माल नेपाल में बेच देते थे।


???? क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया:

  • 3 किलो 572 ग्राम चांदी

  • 6 सोने की अंगूठी

  • 6 सोने की कान की कील

  • 2 जोड़ी सोने की बालियां

  • ₹21,450 नकद

  • घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार

  • गैस कटर, रिंच सहित अन्य उपकरण

बरामद की गई सामग्री की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


???? नेपाल बॉर्डर से जुड़ा है कनेक्शन

पूछताछ में आरोपी विवेक कुमार उर्फ बच्चन ने खुलासा किया कि वह एक चालक के रूप में स्विफ्ट डिजायर कार चलाता था। कार का मालिक फारूख अली निवासी गोडपुरवा थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती है।

13 फरवरी को वह जमुनहा नेपाल बॉर्डर से अपने साथियों को लेकर बहराइच गया, जहां उन्होंने गैस कटर और अन्य उपकरण खरीदे। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वजीरगंज पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोरी के बाद आरोपी माल को नेपाल ले जाकर बेच देते थे और मुनाफा आपस में बांट लेते थे।


???? पहले से की थी रेकी

पुलिस जांच में सामने आया कि जगदंबा चौहान ने पहले ही सर्राफा दुकान की रेकी कर ली थी। उसने दुकान के पिछले हिस्से और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया था।

रात में आरोपियों ने पीछे के रास्ते से दुकान में प्रवेश किया और गैस कटर से दरवाजा काटकर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी और तिजोरी तोड़कर आभूषण और नकदी चुरा ली।


???? आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी रामकृपाल चौहान के खिलाफ गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच सहित विभिन्न जिलों में कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह बहराइच जिले के रिसिया थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सीमावर्ती क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है।


???? अन्य वारदातों का भी खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 15 जनवरी को नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बालापुर में एक घर में चोरी और 19 जनवरी को बस्ती जिले के थाना गौर क्षेत्र के ग्राम सुजिया में एक सर्राफा दुकान में चोरी करने की बात भी कबूल की है।

इन घटनाओं के बाद चोरी का माल आपस में बांट लिया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top