गोंडा : थाना खरगूपुर पुलिस ने ज़मीन दिलाने के नाम पर 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले संगठित ठग गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 21 लाख 40 हजार 100 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, और एक चार पहिया वाहन (होंडा अमेज) बरामद किया है।
घटना का खुलासा ऐसे हुआ
खरगूपुर निवासी वादी शत्रुहन लाल तिवारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने मध्य प्रदेश निवासी महिला मालती देवी के नाम पर ज़मीन बेचने का झांसा देकर उनसे एडवांस में पैसे ले लिए। बाद में पता चला कि मालती देवी, उनके दस्तावेज, और उनके परिवार के सभी सदस्य फर्जी हैं।
पूरे सौदे में आरोपी काजल देवी को मालती देवी बनाकर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, और बैंक पासबुक बनवाई गई। फिर RTGS व नकद मिलाकर कुल 58 लाख रुपये की ठगी की गई। जब पीड़ित शत्रुहन तिवारी ने रजिस्ट्रेशन के लिए बहराइच पहुंचा, तो सारा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।
पुलिस की छानबीन और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच में तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर 6 नामजद व 1 अन्य आरोपी को गिरधर बगिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान 11.47 लाख रुपये नकद और 9.93 लाख रुपये RTGS के जरिए फ्रीज़, 8 मोबाइल फोन, और 1 होंडा अमेज कार भी बरामद की गई।
पूछताछ में सामने आया संगठित गिरोह का सच
अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हैं। इनका तरीका होता है – ऐसी ज़मीन खोजना, जिसका मालिक दूर राज्य में हो, फिर तहसील से कागज निकाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार करना, और ग्राहक को सस्ते दाम में जमीन देने का झांसा देकर पैसे हड़पना।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
-
शशांक तिवारी
-
कृष्ण कुमार उर्फ रूस्तम
-
अशोक चौहान
-
अशोक यादव
-
राजू मिश्रा
-
शांति देवी
-
काजल देवी
पंजीकृत अभियोग:
-
मुकदमा संख्या 61/2025: धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस
-
मुकदमा संख्या 62/2025: धारा 126(2), 351(3), 352 बीएनएस
बरामदगी का विवरण:
-
₹21,40,100 की नकद राशि
-
8 मोबाइल फ़ोन
-
1 चार पहिया वाहन (होंडा अमेज)
टीम में शामिल अधिकारी:
-
प्रदीप कुमार सिंह (थानाध्यक्ष खरगूपुर)
-
व0उ0नि0 पंकज कुमार
-
उ0नि0 कामेश्वर राउत
-
हे0का0 आदित्य यादव
-
हे0का0 राजकिशोर
-
हे0का0 राहुल मिश्रा
-
हे0का0 धनन्जय सिंह
-
का0 गौतम प्रसाद
-
म0का0 शालिनी यादव
-
म0का0 कल्पना वर्मा
-
एसओजी/सर्विलांस टीम, जनपद गोंडा
अपराधिक इतिहास भी उजागर
गिरफ्तार शशांक तिवारी और रुस्तम मिश्रा पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, धोखाधड़ी और गुंडा एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।



