गोंडा पुलिस लाइन में ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क की शुरुआत: वामा सारथी की पहल पर महिलाओं-बच्चों को नई सौगात

गोंडा : गोंडा पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है। वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर यहां ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क की शुरुआत की गई है। इस बहुउद्देशीय सुविधा का उद्घाटन वामा सारथी की अध्यक्ष डॉ. तन्वी जायसवाल और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।


पार्क में फिटनेस और फन की व्यवस्था

कुल 191×186 वर्ग फीट क्षेत्र में बने इस पार्क में बच्चों के लिए मंकी बार, स्लाइड, स्वींग, क्लाइंबिंग वॉल जैसी मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ पुल-अप बार, रोप क्लाइंबिंग और बैलेंस बीम जैसी फिटनेस एक्टिविटी की सुविधा दी गई है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देगा।


रात्रि उपयोग के लिए खास व्यवस्था

सुरक्षा और सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए पार्क परिसर में 70 एलईडी लाइट्स और एक हाई मास्ट लाइट लगाई गई है, जिससे यह रात में भी पूरी तरह सुरक्षित और उपयोगी बना रहेगा।


परिवारों के लिए बैठने और जल की व्यवस्था

पार्क में आने वाले परिजनों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा और हरियाली के लिए पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं, जिससे वातावरण भी ताजगी भरा बना रहे।


बच्चों को चॉकलेट, झूलों का आनंद

उद्घाटन के दौरान एसपी विनीत जायसवाल ने बच्चों को चॉकलेट वितरित की और उन्हें प्रोत्साहित किया। बच्चे पार्क की नई सुविधाओं से बेहद उत्साहित नजर आए।


पुलिस परिवारों के लिए बड़ी सुविधा

यह पार्क अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी बहुउद्देशीय हॉल के पास स्थित है। दो प्रवेश द्वारों से सुसज्जित यह सुविधा आने वाले समय में गोंडा पुलिस परिवारों के लिए एक उपयोगी और महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।


विशेष उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय, सीओ लाइन उदित नारायण पालिवाल, सीओ नगर आनंद कुमार राय, सीओ सदर शिल्पा वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top