गोंडा में मौसम ने ली करवट: हल्के बादलों के बीच 31 डिग्री तापमान, गर्मी से मिली राहत

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिली है। सुबह से ही आसमान में बादलों की हल्की चादर छाई रही और तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।


सुहाने मौसम ने बढ़ाई किसानों की सक्रियता

सुहावने मौसम का सबसे सकारात्मक प्रभाव किसानों पर पड़ा है। भीषण गर्मी के कारण जहां दिन के समय खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा था, वहीं आज सुबह से ही किसान अपने खेतों में सक्रिय नजर आए। मौसम में ठंडक आने से नागरिकों का आवागमन भी सुगम हो गया है और बाजारों में रौनक बढ़ गई है।


मौसम विभाग ने जताया हल्की बारिश का अनुमान

जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मौसम विभाग ने गोंडा और आसपास के जिलों में हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना जताई है। आसमान में बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं के चलते दिनभर मौसम सुहाना बना रह सकता है।


एक सप्ताह से झुलसा रही थी गर्मी

बीते सप्ताह गोंडा में सुबह 10 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता था। लू के थपेड़ों और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। ऐसे में आज का मौसम बदलाव लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top