पहलगाम आतंकी हमले के बाद गोंडा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग, डॉग स्क्वाड और क्यूआरटी टीम रही एक्टिव

गोंडा : पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। देर रात गोंडा रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें डॉग स्क्वाड, क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) और एंटी क्राइम टीम पूरी तरह से सक्रिय नजर आईं।


डॉग स्क्वाड और क्यूआरटी ने संभाली कमान

चेकिंग अभियान का नेतृत्व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने किया। सुरक्षा बलों ने यात्री प्रतीक्षालय, टिकट हॉल, प्लेटफॉर्म और पैदल पुल जैसे संवेदनशील स्थानों पर गहन जांच की। स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों और यात्रियों के सामान की भी सघन तलाशी ली गई।


संदिग्धों पर रखी जा रही है पैनी नजर

सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों से संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। चेकिंग के दौरान यात्रियों को भी जागरूक किया गया कि वे कोई भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि देखें तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

रेलवे प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


प्रदेश भर में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने राज्य के सभी जिलों में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पहलगाम हमले के मद्देनजर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top