गोंडा पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़, 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

गोंडा : जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में दुर्गापुर मोड़ के पास मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस मुठभेड़ का विवरण: पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में SOG और थाना उमरीबेगमगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने दुर्गापुर मोड़ के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान:

  1. बृजेश उर्फ छोटू पासी – निवासी मदनवा राजापुर, थाना परसपुर, गोंडा।
  2. पल्लू पासी – निवासी अकनिया माझा, पसीयन परुवा पस्का, थाना परसपुर, गोंडा।
  3. नानमुन्ना लोध – निवासी सुर्जन पाण्डेय पुरवा, थाना उमरीबेगमगंज।

बरामदगी का विवरण:

  • 01 अवैध पिस्टल (.32 बोर) मय 01 जिन्दा और 01 खोखा कारतूस।
  • 01 अवैध तमंचा (315 बोर) मय 02 जिन्दा और 02 खोखा कारतूस।
  • सोने-चांदी के आभूषण (मंगलसूत्र, नथुनी, टॉप्स, अंगूठी, मटर माला, पायल, बिछिया)।
  • चोरी में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल।

घटना का पृष्ठभूमि: 24/25 अप्रैल 2025 की रात थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र में देवीदीन पुत्र पाटनदीन के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की थी। इस दौरान घर के एक सदस्य को गोली मार दी गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

  • बृजेश उर्फ छोटू पासी: 4 अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित।
  • पल्लू पासी: 12 से अधिक मामलों में शामिल, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज।
  • नानमुन्ना लोध: 2 गंभीर मामलों में संलिप्त।

गिरफ्तारकर्ता टीम:

  • प्र0नि0 नरेन्द्र प्रताप राय (थाना उमरीबेगमगंज)
  • प्र0नि0 निर्भय नारायण सिंह (थाना धानेपुर)
  • एस0ओ0जी टीम के अन्य सदस्य।

पुलिस का बयान: पुलिस अधीक्षक गोंडा ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस टीम की त्वरित और साहसिक कार्रवाई की प्रशंसा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top