गोण्डा: जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। मा. सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।
छात्रों को मिला टैबलेट, ग्राम प्रधानों को वाद्य यंत्र
बैठक से पहले मा. सांसद द्वारा जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 16 ग्राम प्रधानों को वाद्य यंत्र भी वितरित किए गए।
जिला पंचायत परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए, जिनमें योजनाओं की जानकारी दी गई।
विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर
मा. सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और इसका लाभ जन-जन को मिले। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यक्रमों को और अधिक गति और पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जाए।
प्रमुख निर्देश:
???? EXEN जल निगम (नगरीय) को निर्देश दिया गया कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में हो रहे कार्यों की सूचना सभी जनप्रतिनिधियों को दी जाए।
???? जिला समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तिथि पहले से जनप्रतिनिधियों को बताने का निर्देश।
???? स्वास्थ्य और विद्युत विभाग की समीक्षा अलग से कराने के आदेश।
???? सभी विकास कार्यों की निगरानी और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने की बात दोहराई गई।
डीएम ने जताया आभार, टीम भावना से कार्य करने की अपील
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने बैठक में आए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से टीम भावना से कार्य करने और निर्माण कार्यों की निगरानी करते हुए तय समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में मौजूद प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण
???? मा. सांसद कैसरगंज श्री करण भूषण सिंह (सह-अध्यक्ष)
???? मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्र
???? मा. विधायकगण: रमापति शास्त्री (मनकापुर), बावन सिंह (कटरा बाजार), प्रेम नारायण पाण्डेय (तरबगंज), विनय कुमार द्विवेदी (मेहनौन), प्रभात वर्मा (गौरा), अजय सिंह (करनैलगंज)
???? मा. एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह
???? प्रमुख प्रशासनिक अधिकारीगण:
▪ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल
▪ मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन
▪ सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा
▪ डीएफओ पंकज शुक्ल
▪ जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, कृषि, पूर्ति, प्रोबेशन, डीआरडीए, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आदि
???? सभी ब्लॉक प्रमुख, नगर निकाय अध्यक्ष व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





