गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भव्य “एकता यात्रा” निकाली गई। यह यात्रा बेलसर नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर कंपोजिट विद्यालय ढोढेपुर तक करीब 10 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा के रूप में निकली।
इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने किया। 60 वर्ष की उम्र में भी वे पूरे जोश के साथ तिरंगा लेकर पूरे 10 किलोमीटर पैदल चले। यात्रा में हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
???? बुलडोजर से फूल बरसे, कार्यकर्ताओं ने किया डांस
एकता यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया।
जगह-जगह विधायक और कार्यकर्ताओं का बुलडोजर से फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।
ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
यात्रा का समापन कंपोजिट विद्यालय ढोढेपुर में हुआ, जहां विशाल जनसभा आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र एकता का संदेश दिया।
????️ मुकुट बिहारी वर्मा बोले— “पढ़े-लिखे लोग भी आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं”
सभा को संबोधित करते हुए मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि
“आज के समय में समाज को सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि अब शिक्षित लोग भी आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं। यह देश के लिए चिंता का विषय है।”
दिल्ली में हुए हालिया धमाके को लेकर उन्होंने कहा कि देश अब पूरी तरह सतर्क है।
“भारत सरकार हर दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। डॉक्टरों की लगातार हो रही गिरफ्तारियां बेहद दुखद हैं और यह समाज के लिए चेतावनी है।”
????️ कांग्रेस पर निशाना— ‘उनका मकसद सिर्फ मोदी विरोध’
मुकुट बिहारी वर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि
“कांग्रेस का काम राष्ट्रहित में नहीं, बल्कि मोदी विरोध में है। वे सरकार के हर निर्णय का विरोध करते हैं, भले ही वह देशहित में क्यों न हो।”
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत पहले भी जवाब दे चुका है और
“अगर दिल्ली धमाके में पाकिस्तान की भूमिका पाई गई, तो उसे भी समझ में आ जाएगा कि भारत को छेड़ने का अंजाम क्या होता है।”
???? आईएसआई एजेंटों की गिरफ्तारी पर बोले— सरकार पूरी तरह सतर्क
उत्तर प्रदेश में लगातार पकड़े जा रहे आईएसआई एजेंटों के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि
“यह सब सरकार की सतर्कता और सघन चेकिंग का परिणाम है।
अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।”
????♂️ विधायक के 10 किमी चलने की तारीफ— “हर जनप्रतिनिधि को पैदल चलना चाहिए”
मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा,
“भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने 60 वर्ष की आयु में 10 किमी पैदल चलकर सरदार पटेल के विचारों को जीवंत किया है।
हर विधायक को 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलना चाहिए ताकि जनता से जुड़ाव बना रहे।”
???????? अखिलेश यादव के वंदे मातरम बयान पर तीखी प्रतिक्रिया
अखिलेश यादव के “वंदे मातरम” पर दिए बयान पर वर्मा ने कहा कि
“संविधान की परिभाषा तय करने का अधिकार केवल अखिलेश यादव के पास नहीं है।
यह अधिकार देश के हर नागरिक के पास है और अंततः इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट ही करता है।”



