दोस्तों ने नशे में सफारी से कुचलकर की व्यापारी की हत्या, तीन गिरफ्तार

गोंडा: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय वाटर प्लांट संचालक नितिन मिश्रा की उसके ही दोस्तों ने शराब के नशे में सफारी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। यह वारदात नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीजोत गांव में हुई।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं।

दोस्तों ने पहले चाय पिलाई, फिर नशे में गाड़ी चढ़ा दी

मृतक के पिता शंकर दयाल मिश्रा ने बताया कि नितिन के दोस्त अतुल पांडे ने उसे बाहर बुलाया और अपने साथियों — अंशुमान सिंह, अभय तिवारी, वैभव दुबे, विवेक पांडे और ऋषभ उर्फ रोहित — के साथ पहले उसे चाय पिलाई। इसके बाद सभी ने शराब पी और नशे की हालत में सफारी गाड़ी से नितिन को कुचल दिया।

वारदात में इस्तेमाल सफारी गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा था और शीशे पर “अधिवक्ता” लिखा हुआ था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

पुलिस ने पहले मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने

  • मुख्य आरोपी अतुल पांडे,

  • सीतापुर निवासी अभय तिवारी,

  • गोंडा निवासी अंशुमान सिंह

को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं वैभव दुबे, विवेक पांडे और ऋषभ उर्फ रोहित सिंह अभी फरार हैं। पुलिस टीमें लगातार इनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।

“हम बड़े–तुम बड़े” विवाद में हत्या

नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई—
दोस्तों के बीच “हम बड़े–तुम बड़े” को लेकर विवाद हुआ, जो पहले गाली-गलौज तक पहुंचा और फिर गुस्से में आरोपियों ने सफारी गाड़ी नितिन पर चढ़ा दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के समय पूरी तरह नशे में थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top