Govt Jobs: 12वीं पास, डिग्री-डिप्लोमा धारकों के लिए आज की शानदार भर्तियां; 14000 से अधिक पद, पढ़ें पूरा विवरण

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विभागों और संस्थानों में 12वीं पास से लेकर डिग्री व डिप्लोमा धारकों के लिए हजारों पदों पर भर्ती निकली है। राजस्थान पुलिस, बिहार स्वास्थ्य समिति, इसरो, उत्तरी रेलवे और एनएलसी इंडिया लिमिटेड जैसी संस्थाओं ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती
राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को बारहवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार police.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

बिहार में CHO पदों पर 4500 वैकेंसी
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। B.Sc नर्सिंग की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए 26 मई, 2025 तक shs.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

एनएलसी इंडिया लिमिटेड में टेक्निकल पदों पर भर्ती
एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने जूनियर ओवरमैन और माइनिंग सरदार के 171 पदों के लिए भर्ती निकाली है। डिप्लोमा या डिग्री धारक उम्मीदवार 14 मई, 2025 तक nlcindia.in वेबसाइट पर आवेदन करें।

उत्तरी रेलवे में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर इंटरव्यू
उत्तरी रेलवे ने सीनियर रेजिडेंट के 28 पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू की घोषणा की है। पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा धारक 28 और 29 अप्रैल, 2025 को इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी nr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।

इसरो में विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने असिस्टेंट, ड्राइवर सहित 16 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2025 तक isro.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

केंद्रीय जल आयोग में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती
केंद्रीय जल आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 के 11 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 17 मई, 2025 तक cwc.gov.in/en पर जाकर आवेदन करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top