लखनऊः चोरों ने किया कारनामा, पहले किया भोजन फिर किया घर साफ
लखनऊ में चोरों ने एक अनोखी स्टाइल अपनाकर लोगों की नींदें उड़ा दीं। चोर एक रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने घर में घुसे, लेकिन उन्होंने पहले कोई सामान चुराने की जल्दी नहीं किया।
पहले बनाया भोजन, किया एसी ऑन
चोर घर में घुसने के बाद रसोई पहुंचे, मैगी बनाया, घुघरी तैयार किया, और फिर जमाकर भोजन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने घर का एसी भी चला दिया, ताकि भोजन का आनंद शांति से ले सकें।
फिर किया घर साफ
खाने-पीने और थोड़ा आराम फरमाने के बाद चोर ने घर से आभूषण, रुपये सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया, जिसके बाद आसानी से निकल गए।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
गृहस्वामी ने घर लौटने पर दरवाज़े का ताला टूटा हुआ पाया, साथ ही घर बिखरा हुआ था, स्टोव पर बचे भोजन ने चोरों की अनोखी कारस्तानी खोल दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सुरक्षा पर सवाल
यह घटना चोरी की अनोखी वारदात होने साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है। पुलिस ने लोगों से घर सूना होने पर सुरक्षा सुनिश्चित रखने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की अपील किया है।

