पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी एफडब्ल्यूए सेगमेंट में जियो एयर फाइबर का दबदबा

लखनऊ : रिलायंस जियो ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) सेगमेंट में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की मार्च 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, जियो एयर फाइबर ने इस क्षेत्र में 87.7% ग्राहक बाजार हिस्सेदारी प्राप्त की है।

4.26 लाख ग्राहक जियो एयर फाइबर के साथ

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक जियो एयर फाइबर के साथ 4.26 लाख से अधिक ग्राहक जुड़े, जबकि एयरटेल 59,990 ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुल 5जी एफडब्ल्यूए ग्राहक संख्या 4.86 लाख से अधिक है।

जियो एयर फाइबर: बेहतर कनेक्टिविटी का विकल्प

जियो एयर फाइबर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की चुनौतियों को हल करता है और उन क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करता है, जहां पारंपरिक फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) तैनाती संभव नहीं है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी जियो की बढ़त

राष्ट्रीय स्तर पर भी जियो का दबदबा कायम है। मार्च 2025 तक, जियो एयर फाइबर ने 82.3% ग्राहक बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। देशभर में जियो के 55 लाख से अधिक 5जी एफडब्ल्यूए ग्राहक हैं, जबकि एयरटेल का ग्राहक आधार 11 लाख से अधिक है।

मोबाइल वायरलेस सेगमेंट में भी जियो सबसे आगे

पूर्वी यूपी में 4.16 करोड़ से अधिक ग्राहक आधार के साथ जियो मोबाइल वायरलेस सेगमेंट में भी सबसे आगे है। मार्च 2025 में जियो ने 3.19 लाख नए ग्राहक जोड़े, जबकि एयरटेल ने 54 हजार ग्राहकों को खो दिया। वोडाफोन आईडिया और बीएसएनएल जैसे अन्य ऑपरेटर बहुत कम ग्राहक जोड़ पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top