उत्तर प्रदेश: के रामपुर से एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों का दिल दहला दिया है। यहाँ दुल्हन ने ही शादी से एक दिन पहले अपने होने वाले शौहर की हत्या करवाकर उसको मौत के घाट उतारा।
चचेरा भाई बता कर पहुंचे दो लोगों ने पहले दूल्हे निहाल (25) का अपहरण किया, फिर उसको गला घोंट दिया और शव अजीमनगर क्षेत्र स्थित रतनपुरा शुमाली गांव के जंगल में फेंक दिया।
एक साल तक चला प्रेम संबंध, गर्लफ्रेंड ने किया विश्वासघाती कारनामा
जांच से खुलासा हुआ कि गुलफशां नाम की दुल्हन ने अपने प्रेमी सद्दाम और साथियों की मदद से यह घिनौना कारनामा किया। पुलिस ने मुख्य आरोपियों सद्दाम और फरमान को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपियों गुलफशां और अनीस की गिरफ्तारी फिलहाल बाकी है।
गुलफशां का एक साल से सद्दाम नामक युवक से प्रेम संबंध था, जिसके चलते उसने तय किया कि जीवनभर साथ रहने की खातिर होने वाली शादी से एक दिन पहले ही मंगेतर निहाल की हत्या करा दी जाये।
पुलिस ने किया खुलासा, परिजन ने किया कार्रवाई की मांग
निहाल का शव मिलने पर उनके परिजन ने पुलिस थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त किया किया।
निहाल का भाई नायब ने आरोप लगाया कि गुलफशां ने ही सद्दाम, फरमान और उनके साथियों की मदद से इस घिनौने अपराध की योजना बनाया।
परिवार ने पुलिस से मुख्य आरोपी गुलफशां की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग किया है, ताकि मृतक निहाल और उनके परिजन को न्याय दिया जा सके।
6 माह पहले तय हुआ था रिश्ता
परिवार ने बताया कि गुलफशां और निहाल का रिश्ता लगभग 6 माह पहले तय हुआ था। 15 जून तारीख तय होने पर शादियों की तैयारियाँ जोरों पर थीं, तभी 14 जून की रात चचेरा भाई बता कर पहुंचे लोगों ने निहाल का अपहरण किया, जिसके बाद यह दर्दनाक घटना घटी।
पुलिस ने किया आरोपियों की गिरफ्तारी
जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों सद्दाम और फरमान को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य साजिशकर्ता गुलफशां और एक अन्य संदिग्ध अनीस की गिरफ्तारी प्रयासरत हैं। पुलिस ने परिजन और गांव वालों से शांति बनाए रखने की अपील किया है, साथ ही आरोपियों पर सख्त कार्रवाई देने का आदेश दिया हुआ है।



