लखनऊः बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने मंगलवार (आज) बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया। इसका आयोजन राज्य स्तरीय किया गया था, जिसमें लगभग 3.44 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
मिर्जापुर के सूरज ने किया टॉप
बीएड प्रवेश परीक्षा का टॉपर मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल रहे, जिन्होंने 400 में से 362.66 अंक अर्जित किए। उनके असाधारण प्रदर्शन ने उनके गांव सहित पूरे जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
टॉप-10 में मात्र एक छात्रा
चौंकाने वाली बात यह रही कि टॉप-10 अभ्यर्थियों की सूची में केवल एक छात्रा ने स्थान बनाया। यह दर्शाता है कि प्रतियोगिता कितनी अधिक मुश्किल रही, साथ ही छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रयास किया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने किया परिणाम घोषित
परिणाम की घोषणा उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने लखनऊ में किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की सफलता पर बधाई दी और उनके भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

