गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले ने एक दर्दनाक सड़क हादसा देखा, जहां एक अनियंत्रित वाहन ने 60 वर्षीय पूर्व सैनिक महादेव प्रसाद दूबे को टक्कर मार दी। हादसा कौड़िया थाना क्षेत्र के सल्दीपुरवा गांव में हुआ था, जहां पूर्व सैनिक घर लौट रहे थे तभी अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर दी।
गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उनके जीवन की सांसें थम गईं।
गांव में शोक की लहर
पूर्व सैनिक की मौत की खबर फैलने ही गांव सहित उनके परिजन शोक में डूब गए। लोगों ने उनके जीवनभर किए गए देशसेवा कार्यों की सराहना किया, साथ ही उनके असमय निधन पर शोक व्यक्त किया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
कौड़िया पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर मौका-मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है, साथ ही मामला दर्ज किया गया है, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।



