PM मोदी ने सांसद करण भूषण सिंह से मुलाकात कर पूछा बृजभूषण सिंह का हाल, बेटे अमर्थ से बोले- ‘अपने बाबा को मेरा प्रणाम कहना’

गोंडा/दिल्ली। भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ उनकी बेटी कामाक्षी सिंह और बेटा अमर्थ भूषण सिंह भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस दौरान गोंडा के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हालचाल भी जाना। प्रधानमंत्री मोदी ने करण भूषण सिंह के बेटे अमर्थ भूषण सिंह से कहा,
“अपने बाबा (बृजभूषण सिंह) को मेरा प्रणाम कहना।”

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई बातचीत को बेहद सौहार्दपूर्ण बताया जा रहा है। मुलाकात में गोंडा और आसपास के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई।

करण भूषण सिंह, भाजपा के टिकट पर गोंडा से लोकसभा सांसद हैं और अपने पिता बृजभूषण सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। बृजभूषण सिंह का उत्तर प्रदेश की राजनीति में खासा प्रभाव माना जाता है और वे लंबे समय तक भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष भी रहे हैं।

गोंडा जिले की राजनीति में यह मुलाकात अहम मानी जा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों का सीधा संदेश बृजभूषण सिंह परिवार तक पहुँचना, भाजपा समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top