मंत्री दारा सिंह बोले- दोषियों को पाताल से खोज निकालेंगे: इंटेलिजेंस कहीं विफल नहीं, जिसने भी दुस्साहस किया बख्शा नहीं जाएगा

गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और जिले के प्रभारी दारा सिंह चौहान बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। अधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। मंत्री चौहान ने गार्ड ऑफ ऑनर भी लिया और इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की।


???? “इंटेलिजेंस कहीं विफल नहीं हुई” — दारा सिंह चौहान

दिल्ली ब्लास्ट के तार उत्तर प्रदेश से जुड़ने की खबरों पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री दारा सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा,

“इंटेलिजेंस कहीं भी विफल नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस घटना को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस घटना के पीछे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

“जिसने भी यह दुस्साहस किया है, वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह पाताल में क्यों न छिपा हो, उसे निकालकर सजा दिलाई जाएगी।”


???? “बाबा का बुलडोजर अब एक प्रतीक बन गया है”

दिल्ली में गिरफ्तार की गई महिला डॉक्टर पर बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर मंत्री चौहान ने कहा कि

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐसे कुत्सित कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बाबा का बुलडोजर अब कानून और न्याय का प्रतीक बन गया है।”

उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवाद और विध्वंसक गतिविधियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रही है।


????️ “एनडीए की जीत तय, एग्जिट पोल नहीं, ये ‘इजेक्ट पोल’ है”

कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए दारा सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब जनता का विश्वास खो चुकी है।

“कांग्रेस के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। बिहार में भी विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए पर सवाल उठाए थे, लेकिन सभी एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में आए हैं।”

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा—

“यह एग्जिट पोल नहीं, इजेक्ट पोल है। 14 नवंबर को मतगणना के बाद साफ हो जाएगा कि बिहार में एनडीए पहले से ज्यादा बहुमत से सरकार बना रही है।”


???????? “मोदी-नीतीश पर जनता का विश्वास ही एनडीए की ताकत”

मंत्री चौहान ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

“यह विश्वास ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विपक्ष केवल भ्रम फैलाने में जुटा है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top