महाराष्ट्रः पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा टल गया, जब एक खड़ी पैसेंजर ट्रेन ने अचानक आग पकड़ ली। घटना ने स्टेशन पर अफरा-तफरी मचाकर दी, साथ ही लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग सुबह 7 बजे पुणे रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन ने एकाएक आग पकड़ ली। चंद ही मिनटों में आग ने एक बोगी को चपेट में ले लिया, जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर स्टाफ और सुरक्षा बलों का ध्यान आकर्षित किया।
जैसे ही सूचना रेलवे अधिकारियों तक पहुंची, उन्होंने तुरंत हरकत में आकर पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अग्निशमन दलको बुलाकर राहत अभियान शुरू किया। पुणे नगर निगम की अग्निशमन टीम ने लगभग आधे घंटे तक प्रयास किया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
गनीमत रही कि घटना सुबह जल्दी घटी, जिसके कारण ट्रेन लगभग खाली थी और कोई जनहानि नहीं हुई, न ही कोई यात्री या स्टाफ सदस्य घायल हुआ। इस दौरान रेलवे ने सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित ट्रैक पर अस्थाई रूप से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया था, ताकि आग फैलने या अधिक नुकसान होने की संभावना न रहे।
जांच अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई है, लेकिन असली कारण की पुष्टि विस्तृत जांच होने के बाद ही किया जाएगा। रेलवे ने आदेश दिया है कि एक उच्च स्तरीय टीम घटना की जांच करेगी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था अधिक चाकचौबंद रखने पर जोर दिया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए।
गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने रेलवे सुरक्षा पर एक बार फिर चर्चा शुरू कर दी है। लोगों ने मांग किया कि ट्रेनों की नियमित जांच, शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खामियों पर विशेष नजर रखने, और स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था अधिक मजबूत किए जाने की जरूरत है।



