धनवर्षा’ तंत्र के नाम पर गैंग करता था लड़कियों का यौन शोषण और तस्करी, यूपी के संभल से हुआ बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश : के संभल जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ‘धनवर्षा तंत्र क्रिया’ के नाम पर गरीब और भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और वन्य जीव तस्करी जैसे घिनौने अपराधों में शामिल था। गिरोह गरीब लड़कियों को फंसा कर उनके साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर यौन शोषण करता था।


???? कैसे काम करता था ‘धनवर्षा गैंग’?

  • गिरोह दावा करता था कि तंत्र क्रिया से घर में नोटों की बारिश हो सकती है।

  • इसके लिए विशेष लड़कियों की जरूरत बताई जाती थी – लंबी, कुंवारी, टैटू रहित और बिना ऑपरेशन के।

  • पहले फॉर्म भरवाया जाता था जिसमें लड़की की लंबाई, वजन, मासिक धर्म, शरीर के तिल तक की जानकारी मांगी जाती थी।

  • फिर लड़की का वीडियो बनवाया जाता था, जिसमें वह इंच टेप से अपनी लंबाई नापती थी।

  • बाद में उसे ‘गुरु’ के पास ले जाकर तंत्र क्रिया के नाम पर यौन शोषण किया जाता था।


⚖️ अब तक की कार्रवाई में क्या हुआ?

  • पुलिस ने संभल, एटा, फिरोजाबाद, बुलंदशहर और आगरा से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • गिरोह के सदस्यों के मोबाइल से 42 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो मिले हैं।

  • गिरोह में शामिल डीएन त्रिपाठी, मथुरा की एक निजी यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर है, जो लड़कियों की सप्लाई में सक्रिय था।

  • एक अन्य आरोपी दशरथ सिंह उर्फ डीएस सिसोदिया भी तीन साल से इस गैंग से जुड़ा था।


???? गिरोह के फॉर्म में पूछे जाते थे ऐसे सवाल:

  • नाम, पता, आयु, गोत्र

  • मासिक धर्म की तारीख

  • क्या कोई लड़का या पुरुष कभी छुआ है?

  • शरीर पर तिल है या नहीं?

  • प्राइवेट पार्ट के पास कोई निशान या टैटू है या नहीं?


???? फोकस केवल लंबी लड़कियों पर

गिरोह को तंत्र क्रिया के लिए 5 फीट 6 इंच या उससे ज्यादा लंबी लड़कियों की जरूरत होती थी। कहा जाता था कि ऐसी लड़कियों पर तंत्र क्रिया करने से ज्यादा ‘नोटों की बारिश’ होती है।


????‍⚖️ 21 मार्च को हुआ खुलासा, FIR में संगीन धाराएं

संभल जिले के बमनपुरी गांव के राजपाल ने पुलिस को 21 मार्च को सूचना दी थी। लाखन, रिंकू, अजय सिंह और दुर्जन ने उन्हें झूठे तंत्र क्रिया के नाम पर अगवा कर लिया था।
FIR में यौन शोषण, मानव तस्करी, वन्य जीव तस्करी समेत बीएनएस की गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top