गोंडा : राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं के अंतर्गत आज जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील मनकापुर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति रही। इस दौरान आए 115 प्रार्थना पत्रों में से 04 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, बाकी मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की स्थलीय जांच टीम गठित कर की जाए और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अवैध कब्जा, तालाब की पैमाइश, चकरोड व नाली जैसे मामलों में पुलिस फोर्स के सहयोग से कार्रवाई कर फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी के साथ रिकॉर्ड रखा जाए।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर जानकारी
कार्यक्रम के दौरान एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान की विस्तृत जानकारी दी। अभियान के अंतर्गत ग्राम और नगर पंचायतों में सफाई और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।
खाद्य सुरक्षा पर फोकस
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मौके पर उपस्थित लोगों को जनपद में चल रहे खाद्य सुरक्षा अभियान और हालिया छापेमारी कार्रवाई की जानकारी दी। विभाग ने अपील की कि यदि कहीं मिलावट या अनियमितता दिखे तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
उपस्थित अधिकारीगण:
-
डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला
-
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा
-
एसडीएम मनकापुर अवनीश त्रिपाठी
-
तहसीलदार सत्यपाल सिंह
-
जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव
-
डीआरडीए निदेशक चंद्रशेखर
-
डीपीआरओ लालजी दुबे
-
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी
-
अन्य सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

